Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

0
614

हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर हाल निवासी ग्राम कुड़कावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार के एक व्यक्ति ने खुद की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में आरोपी लियाकत पुत्र शफक्कत निवासी बन्दरजूड बुग्गावाला उम्र 50 वर्ष के खिलाफ थाना बुग्गावाला पर पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम कुड़का वाला चौक से धर दबोचा गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here