Home News Posts उत्तराखंड हादसाः ढाग गिरने से दस परिवार प्रभावित

हादसाः ढाग गिरने से दस परिवार प्रभावित

0
750

देहरादून। जाखन स्थित चेतना बस्ती में ढाग गिरने से दस परिवार प्रभावित हो गये जिनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित सहायता का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात तेज बारिश के चलते जाखन स्थित चेतना बस्ती में तेज आवाज के साथ ढाग गिरने से वहां दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर की तरफ भागे।देखते ही देखते ढाग का मलबा सडक पर आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद संजय नौटियाल एसडीएम दुर्गा पाल मौके पर पहुंचे।उन्होंने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये तथा प्रभावितो को हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।
बता दे कि राज्य में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिनसे कई घरों दुकानों व सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशासन द्वारा इन भूस्खलन मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित लोगों को सहायता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here