धोखाधड़ी मामले में 15 वर्षों से फरार ईनामी गिरफ्तार

0
77

  • आरोपी को 2022 में किया जा चुका है मृत घोषित

पिथौरागढ़। लाखों की धोखाधड़ी मामले में 15 वर्षो से फरार दो हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इतना शातिर है कि उसको 2022 में मृत घोषित किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार 14 अपै्रल 2008 में गांधी चौक निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर देकर बताया गया था कि दिनेश चन्द्र पुनेठा पुत्र जीवन चन्द्र पुनेठा निवासी पुनेड़ीमहर कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा उनके साथ 2 लाख 75 हजार रूपये की धोखाधड़ी की है। जिस पर कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी फरार चल रहा था जिस पर सन 2009 को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। साथ ही न्यायालय द्वारा आरोपी को मफरूर घोषित किया गया था। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बार—बार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु आरोपी फरार था। जिसके बाद आरोपी को 10 मार्च 2022 को न्यायालय के आदेश से मृतक घोषित किया गया था जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन चुका था।
वर्तमान में मफरूर आरोपियोंं की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा आरोपी दिनेश चन्द्र पुनेठा को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here