नैनीताल। राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद लिव इन रिलेशनशिप का पहला रजिस्ट्रेशन हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा कराया गया है। इस प्रेमी जोड़े में महिला विधवा है जिसका एक बच्चा भी है।
एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को कराया गया है। लिव—इन रिलेशनशिप को रजिस्टर करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने की प्रक्रिया 30 दिनों में पूरी करनी होती है। यूसीसी के तहत लिव—इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने का काम शहरीय इलाके में नगर आयुक्त (रजिस्ट्रार) को दिया गया है। बता दें कि राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद शुुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप का यह पहला रजिस्टेशन है।



