Home News Posts उत्तराखंड गंगोत्री पेपर मिल में लगी भयंकर आग

गंगोत्री पेपर मिल में लगी भयंकर आग

0
755

हरिद्वार। झबरेड़ा रोड स्थित पेपर मिल में अचानक भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए जिले से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची वहीं यूपी के मुज्जफरनगर से भी गाड़ियों को मंगाया गया है। नारसन में झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है जिसमें पुराने कागज को रिसाइकिल कर नया कागज बनाया जाता है। सुबह करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद मिल में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे और सूचना मिल स्वामी को दी। मिल स्वामी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंगलौर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि रुड़की, हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाडियां मंगाई गई। जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया है किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है लाखों का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here