Home News Posts उत्तराखंड राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन

0
89

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा के संदर्भ में
मेरा युवा भारत उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी से एयरफोर्स कैम्प एवम महन्त इंद्रेश मोथरोवाला में से मार्केट एरिया तक किया गया जिसमे 800 से अधिक माय भारत स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदम श्री विजेता डॉ बी0 के0 एस0 संजय रहें, एवम विशिष्ट अतिथि वाईस चांसलर प्रोफ0 नपिंदर सिंह , डॉ अमित भट्ट, डॉ अमल शुक्ला, अवदेश कौशल, डॉ आदित्य हरबोला , मोहित सिंह लेफ़्टिनेंट एन0 एन0सी0
, मोनिका नांदल उपनिदेशक माय भारत रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा फर्स्ट टाइम यंग वोटर्स को बैच लगाकर समानित किया गया। तद्पश्चात सभी युवा प्रतिभागियों द्वारा ह्यूमन चैन बनाकर मतदाता की सपथ ली गयी।
कार्यक्रम में पदम विजेता डॉ बी0के0एस0 संजय द्वारा युवाओ को हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय मतदाता पदयात्रा के लिए रवाना किया गया।पदयात्रा के दौरान माय भारत स्वयंसेवको द्वारा नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया एवम लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने के लिए प्ररेरित किया गया। स्वयंसेवको द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए यह पहल लोकतांत्रिक अभ्यासों में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा साथ ही युवा नागरिकों को जागरूकता जिम्मेदारी और चुनावी प्रक्रिया में स्वामित्व की भावना के साथ सशक्त बनाना लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। इस कार्यक्रम मेरा युवा भारत देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे उधम सिंह नगर से आए हुए 37प्रतिभागियों ने भी प्रतिभा किया
पदयात्रा मेरा भारत मेरा वोट थीम के साथ टर्नर लेक से एयरफोर्स कैम्प से वापस ग्राफ़िक इरा आकर समापत हुई। तद्पश्चात राहुल डबराल उप निदेशक द्वारा सभी अतिथियों एवम माय भारत स्वयंसेवको का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समपाद किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम सहायक मेरा युवा भारत देहरादून के प्रवेश सिंह बजवाल , विजय, सुभाष, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here