Home News Posts उत्तराखंड गुलदार की खाल सहित एक गिरफ्तार

गुलदार की खाल सहित एक गिरफ्तार

0
873

पिथौरागढ़। एसओजी, कोतवाली जौलजीवी पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल देर शाम कार्यवाही करते हए एक वन्य जीव तस्कर को गुलदार की खाल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कल देर शाम एसओजी, कोतवाली जौलजीवी व वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक वन्य जीव तस्कर गुलदार की खाल सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को जौलजीवी क्षेत्रान्तर्गत हुड़की गराली को जाने वाले झूला पुल के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक गुलदार की खाल बरामद की। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम सुखदीप कुमार पुत्र टसीराम निवासी धारचुला बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here