Home उत्तराखंड Almora कैंटर खाई गिरा, चालक की मौत

कैंटर खाई गिरा, चालक की मौत

0
12

अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कैंटर के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक के शव को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के हवाले किया जिस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
दिनांक 28 नवंबर 2026 को डीसीआर अल्मोड़ा से एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण को सूचना प्राप्त हुई कि टोटाम चेरीधार के समीप एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में चालक के सवार होने की सूचना पर अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर वाहन अत्यंत गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया। वाहन में सवार चालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्गम परिस्थितियों और खाई की गहराई के बीच लगातार अभियान चलाते हुए टीम ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से चालक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हीरा सिंह (उम्र 35 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जनपद चमोली के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here