Home News Posts उत्तराखंड शहर कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों का जमावड़ा

शहर कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों का जमावड़ा

0
7
  • लूट के मामले को किया गुमशुदगी में दर्ज
  • पुलिस कप्तान को फोन उठाने से परहेज

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में लूटेरों का जमावाडा हो रखा है और पुलिस इतनी तेजतर्रा है कि लूट के मुकदमें को गुमशुदगी में दर्ज कर अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर रही है। पुलिस कप्तान को फोन उठाने से परहेज है।
दून पुलिस का अपना ही अलग जलवा है। यहां चोरी लूट की जैसी घटनाओं को नजरअंदाज करने की आदत सी हो गयी है और हो भी क्यों न जब ऊपर बैठे अधिकारी इन घटनाओं को गम्भीरता लेते दिखायी नहीं दे रहे हैं। व्रQाईम मीटिंग में गाल बजाने के अलावा धरातल में कुछ दिखायी नहीं देता है। जहां पहले चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर पुलिस कप्तान सम्बन्धित थाना चौकी प्रभारी की क्लास लगा देते थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं दिखायी देता है। अब चोरी ओर लूट की घटनाओं पर पुलिस अधिकारी आंखें मूंद लेते हैं जैसे वह इन घटनाओं को बढावा देने का काम कर रहे हैं। वहीं सम्बन्धित चौकी थाना प्रभारी ऐसी घटनाओं को मामूली धाराओं में दर्ज कर चोरों और लूटेरों का हौंसला अफजाही करते दिखायी दे रहे हैं।
ऐसी ही एक घटना नौ अक्टूबर को मीडो होटल के बाहर घटित हुई। जब डांडीपुर मौहल्ला निवासी राजेश शर्मा होटल मीडो के बाहर खडा था तभी उसके फोन पर कॉल आयी और उसने जैसे ही मोबाइल जेब से बाहर निकाला तभी वहां पर मौजूद लूटेरे ने उसके हाथ पर झपटा मारकर वहां से भाग गया। जिसके बाद जब पीडित ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी तो शहर कोतवाल ने उसकी तहरीर लेने के बजाय कम्प्यूटर ऑपरेटर से गुमशुदगी का नमूना प्रिंट ऑउट कराया और उसपर मोहर मारकर पीडित के हवाले कर अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर दी और पीडित उनका मुंह देखता रह गया।
जब पीडित के द्वारा पुलिस कप्तान से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो कप्तान साहब ने फोन उठाने की जहमत तक नहीं की। अब शहर की जनता जाये तो कहां जाये। स्थानीय पुलिस घटनाओं को गम्भीरता से लेती दिखायी नहीं दे रही है और कप्तान साहब को फोन उठाने से परहेज है, तो फिर जनता अपना दुखडा किसे सुनाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here