Home News Posts उत्तराखंड कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत

कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत

0
36
  • दूसरी का पैर कटा, बच्चों समेत 12 लोग थे सवार

नैनीताल। रामनगर में नेशनल हाईवे—309 पर चिल्किया के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चांदनी नाम की दूसरी महिला का पैर एड़ी के पास से कटकर अलग हो गया। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के खताड़ी निवासी रुखसाना अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो में सवार होकर पीरूमदारा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान चिल्किया के पास राइस मिल के नजदीक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख—पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतका के बेटे के अनुसार, ऑटो में छोटे—छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे। पीछे से कार की टक्कर लगने के बाद ऑटो कई बार पलटा, जिससे उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया है। वहीं चांदनी नाम की महिला का पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह अलग हो गया है। पैर को बचाने के प्रयास में उसे प्लास्टिक सर्जन के पास भेजने की तैयारी की जा रही है। अन्य तीन घायलों को फ्रैक्चर हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है। वहीं रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here