Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत के आरोप में पिता गिरफ्तार

नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत के आरोप में पिता गिरफ्तार

0
27

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। महिला का कहना है कि विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन गाली—गलौज और मारपीट करता था। पिता की कथित हरकतों के कारण नाबालिग बेटी भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां ने 31 अक्टूबर को कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसे पुलिस टीम ने तलाश करते हुए उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here