Home News Posts उत्तराखंड ट्रक पेड़ से टकराया, सहचालक की मौत, चालक घायल

ट्रक पेड़ से टकराया, सहचालक की मौत, चालक घायल

0
27

देहरादून। सड़क हादसे में आज सुबह एक ट्रक के पेड़ से टकरा जाने से जहंा सहचालक की मौत हो गयी वहीं चालक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
राजधानी देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आज भी एक बार फिर एक ट्रक के अनियंत्रित होने के बाद वह पेड़ से जा टकराया। जिस कारण सहचालक की मौत होने की सूचना है। जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक को अस्पताल भिजवाया जहंा उसका उपचार जारी है। बता दे कि बीते कुछ समय से आशरोड़ी क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here