Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh भाजपा को हराने के लिए एकजुट न हों मुस्लिम : इमरान

भाजपा को हराने के लिए एकजुट न हों मुस्लिम : इमरान

0
49

बुलंदशहर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मुस्लिम मतदाताओं से भाजपा को हराने के नाम पर एकजुट होकर मतदान नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी एक पार्टी के पक्ष में ध्रुवीकृत होने के बजाय अपने विवेक से मतदान करना चाहिए।
बुलंदशहर में एक कार्यक्रम के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव में किसी पार्टी को हराने के उद्देश्य से एकजुट होना सही रणनीति नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वह अपने हितों और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करे।
मसूद ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता को अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा को हराने के नाम पर किसी एक दल के पक्ष में वोट डालने के बजाय चुनावी मुद्दों और उम्मीदवार के कामकाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि उम्मीदवार कौन है, इससे ज्यादा जरूरी उसकी विचारधारा है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार इमरान मसूद हो, श्योपाल सिंह हो या सैनी समाज से कोई नेता, अगर वह विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है तो वही समाज की रक्षा करेगा। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के नाम पर एकजुट होने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here