Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी दबोचा

0
29

पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट मेंं फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश सिंह राणा निवासी क्यूटी, थाना नाचनी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी—पतारसी करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स एकत्र किए गए। सर्विलांस सैल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बीती रात ग्राम थियून, थाना नालागढ़, जनपद सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here