Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत

0
28

देहरादूून। सड़क दुर्घटना में देर रात एक टै्रक्टर की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक सड़क हादसे में बीटेक प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के चार खंबा चौक के पास पैदल जा रही छात्रा को पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 8ः45 बजे चार खंबा चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि एक युवती मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद उसके नीचे आ गई है। सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटटाउन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए वेलमेड अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान वैष्णवी रावत ,उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी।
वैष्णवी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के लिए वह देहरादून में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय वैष्णवी अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ थी। दोनों बहनें चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर के नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख—पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हादसे में शामिल मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here