Home राष्ट्रीय Himachal Pradesh यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और...

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

0
29


शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने की खबर है, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हैं। यह बस बैरागढ़-चंबा मार्ग पर हुआ यह बस शर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जब यह बस पतवार सर्किल के करीब बैरागढ़ चुलुंग मोड़ पर पहुंची तो अपना संतुलन खो बैठी।और 100 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कम से कम 20-25 लोग सवार थे। यह दुर्घटना सुबह सवा 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन राहत और बचाव के कार्यों में जुट गया। उससे पहले ही स्थानीय लोग वह राहत और बचाव के कार्यों में जुट गए। घायलों को तीसा टाउन के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग स्थानीय ही थे और वे चंबा नगर की ओर जा रहे थे।
इस घटना की जानकारी देते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस हादसे की वजह फिलहाल मालूम नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की वजह की जांच करेगी। घटना के तुरंत बाद ही वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत ही यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे और बाद में पुलिस और एम्बुलेंस टीमें भी मदद के लिए वहां पहुंच गईं। यह बस सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि यह अपने शुरुआती केंद्र से करीब 3 किलोमीटर ही आगे आई थी और दुर्घटना का शिकार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here