Home News Posts उत्तराखंड बस-बाइक की टक्कर में एक कांवडिय़े की मौत, दो घायल

बस-बाइक की टक्कर में एक कांवडिय़े की मौत, दो घायल

0
113

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान आज सुबह हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक जबरदस्त हादसा हो गया। यहंा हरिद्वार रोडवेज डिपो की बस व बाइक सवार तीन कांवड़ियों की टक्कर हो जाने से तीनों कांवड़ियेे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गयी जबकि दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि कांगड़ी फ्लाई ओवर पर हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस व बाइक सवार तीन कांवड़ियों की टक्कर हो गयी। जिसमें तीनो कांवड़िये गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गयी जबकि दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक कांवड़िये का नाम मनीष निवासी हरियाणा बताया जा रहा है। जबकि घायलों के नाम कमल व नरेश निवासी गांधी कालोनी फरीदाबाद हरियाणा बताया जा रहा है। पुलिस ने मृृतक कांवड़िये मनीष के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here