Home News Posts नहीं रहे फिल्म अभिनेता प्रदीप रावत

नहीं रहे फिल्म अभिनेता प्रदीप रावत

0
25



मुंबई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन से इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। टीवी से बॉलीवुड तक पर छाने वाले प्रदीप रावत के निधन से उनके फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं। 74 साल की उम्र में एक्टर का निधन कैंसर से हुआ है। वहीं इस दुखद खबर की जानकारी उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके फैंस के साथ शेयर की है।
उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान उनके परिवार और करीबी मौजूद होंगे। वहीं परिवार और प्रशंसक उन्हें नम आंखों से विदाई भी देंगे।
प्रदीप रावत कई फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ से की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था। इसके बाद उन्होंने ‘महाभारत’ में ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाया। वहीं साल 2005 में आई फिल्म ‘गजनी’ में एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here