Home News Posts उत्तराखंड पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

0
63

उधमसिंहनगर। पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना मेंं प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो स्कार्पियों वाहन व अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 जुलाई को कोतवाली गदरपुर में सहजपाल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर ने तहरीर देकर बताया था कि बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुरानी रंजिश को लेकर 26 जुलाई की शाम नामजद आरोपियो द्वारा सरदार नगर अण्डर पास कट के पास फायरिंग कर उन पर व उसके दोस्तो पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी थी। जिसमें उनके मित्र गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर पर गोली लग गयी।
आरोपियों द्वारा उनके मित्र सौरभ बाबा के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम फरार चल रहे चार लोगों को हरिपुरा जलाशय के पास गूलरभोज से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास स घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक तंमचा, दो कारतूस, दो स्कार्पियों बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजवीर सिंह विर्क पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर, आकाशदीप सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो ग्राम सभा सरोवर नगर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर, प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी पुत्र अनिल सिंह निवासी— वार्ड नं.—2 गदरपुर कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर व सौरभ कुमार पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी थाना केला खेड़ा जनपद उधमसिंह नगर बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here