Home News Posts उत्तराखंड सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण : सीईओ

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण : सीईओ

0
47

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मतदान केन्द्राें का निरीक्षण करते हुए कहा कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर निस्तारण किया जाये।
आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जनपद देहरादून के राजपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 65 प्राथमिक विघालय दिलाराम बाजार और रायपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 10 प्राथमिक विघालय डांडा खुदानेवाला का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस फील्ड विजिट का उद्देश्य धरातल पर आ रही व्यवहारिक समस्याओं को समझने का है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों, ईआरओ को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने हरिद्वार जनपद का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, ईआरओ राजपुर तनवीर मारवाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर सीईओ कार्यालय के अधिकारियों को भी जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को जनपद ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here