Home News Posts सीआरपीएफ अफसर ने अपने दो साथियों को मारी गोली, खुद भी आत्महत्या...

सीआरपीएफ अफसर ने अपने दो साथियों को मारी गोली, खुद भी आत्महत्या कर ली

0
55


नई दिल्ली। असम के नौगांव जिले में मंगलवार को एक सीआरपीएफ अफसर ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद सीआरपीएफ अफसर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। मामले की अधिक जानकारी देते हुए नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस परिमिता सरकार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कटिमारी में 34 बटालियन कैंप में हुई है। जब मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात एसीआई/जीडी बल्लानी प्रेमाबारम ने अपने साथियों पर गोली चला दी। डीएसपी ने बताया कि बाद में एसीआई ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो जवान, एचवी/जीडी विष्णु प्रसाद बघेल और एसआई/जीडी रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
परिमिता सरकार ने बताया कि घटना में एक अन्य सीआरपीएफ जवान गोविंद श्रीपुल घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और पुलिस के सीनियर अफसर कैंप पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतक सीआरपीएफ के एएसआई बल्लानी प्रेमाबारम ने किन वजहों से अपने साथियों पर गोली चलाई। इसकी वजह सामने नहीं आई है। गोली चलाने वाले जवान ने खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने एकदम से फायरिंग करना शुरू कर दिया। सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस की टीम इन सब एंगल पर जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाकी सीआरपीएफ जवान भी अलर्ट मोड पर हैं। मंगलवार सुबह हुई इस घटना को लेकर हर कोई हतप्रभ है। सीआरपीएफ के अधिकारी भी इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। मामले की जांच भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here