Home News Posts उत्तराखंड मंदिरो में चोरी के मामले में भाजपा सरकार हिस्सेदार हैः शैलजा

मंदिरो में चोरी के मामले में भाजपा सरकार हिस्सेदार हैः शैलजा

0
37

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व सांसद कुमारी शैलजा ने मंदिरो चोरी के मामले में कहा कि मंदिरो में चोरी के ममाले में भाजपा सरकार हिस्सेदार है, सरकार की नाक के नीचे चोरी हो गयी और इनका पता नहीं चला ऐसा कैसे हो सकता है?
आज यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार में सिस्टम फेल हो गया है। मंदिरो में चोरी हिन्दूओं की आस्था पर प्रहार है। सरकार की नाक के नीचे से मंदिरो में चोरी हो गयी जिससे यह साफ है कि इसमें सरकार की हिस्सेदारी तय है। कुमारी श्ौलेजा ने कहा कि विपक्ष आवाज नहीं उठायेगा तो क्या करेगा। विपक्ष की भी जिम्मेदारी है वह सरकार की गलत निर्णयों पर आवाज उठायेगा। संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कुमारी श्ौलेजा ने कहा कि वह संकल्प परिवर्तन यात्रा में जन—जन के पास जाकर जागरूकता अभियान चलायेेंगे और भाजपा सरकारी की कारगुजारियों को जनता के सामने रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है और आने वाले समय में उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जहां चुनाव आयोग है तो उनके पास जनता की ताकत है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, करण माहरा, काजी निजामुददीन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here