July 18, 2026विरोध के बीच सीएम धामी ने पेड़ कटान पर लगाई रोक जनभावनाओं से ऊपर नहीं विकासः धामी देहरादून। देहरादून—ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना के लिए प्रस्तावित हजारों पेड़ों की कटाई को लेकर पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन, पर्यावरणविदों की आपत्तियों और स्थानीय लोगों के दबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक परियोजना के तहत पेड़ों का कटान स्थगित रहेगा।यह फैसला ऐसे समय आया है जब बीती रात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी देहरादून पहुंचे थे। एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की थी तथा संसद में यह मुद्दा उठाने का भरोसा दिया था। इसके बाद आज मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले को राजनीतिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री धामी ने अपने बयान में कहा कि देहरादून—ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्त चिंताओं का उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, जिस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशों तथा सभी वैधानिक और पर्यावरणीय स्वीकृतियों का पालन करते हुए कार्यवाही की जा रही थी।मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए करीब 3.5 किलोमीटर लंबा हाथी अंडरपास तथा छोटे वन्यजीवों के आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट बनाए जाने का भी प्रावधान है, जिससे मानवख्रवन्यजीव संघर्ष और सड़क हादसों में वन्यजीवों की मौत कम करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास राज्य के लिए आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
July 18, 2026देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व सांसद कुमारी शैलजा ने मंदिरो चोरी के मामले में कहा कि मंदिरो में चोरी के ममाले में भाजपा सरकार हिस्सेदार है, सरकार की नाक के नीचे चोरी हो गयी और इनका पता नहीं चला ऐसा कैसे हो सकता है?आज यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार में सिस्टम फेल हो गया है। मंदिरो में चोरी हिन्दूओं की आस्था पर प्रहार है। सरकार की नाक के नीचे से मंदिरो में चोरी हो गयी जिससे यह साफ है कि इसमें सरकार की हिस्सेदारी तय है। कुमारी श्ौलेजा ने कहा कि विपक्ष आवाज नहीं उठायेगा तो क्या करेगा। विपक्ष की भी जिम्मेदारी है वह सरकार की गलत निर्णयों पर आवाज उठायेगा। संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कुमारी श्ौलेजा ने कहा कि वह संकल्प परिवर्तन यात्रा में जन—जन के पास जाकर जागरूकता अभियान चलायेेंगे और भाजपा सरकारी की कारगुजारियों को जनता के सामने रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है और आने वाले समय में उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जहां चुनाव आयोग है तो उनके पास जनता की ताकत है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, करण माहरा, काजी निजामुददीन भी मौजूद थे।
July 18, 2026गैंगरेप के बाद सभी आरोपी चल रहे थे फरार हरिद्वार। जंगल में लड़की से दुष्कर्म व उसके साथी लड़के से मारपीट के मामले मेंं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि बीती 12 जुलाई की रात 3 लडके सुल्तानपुर लक्सर से एक मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फुलगढ के जंगल की तरफ आये ओर एक लडके व लडकी को जंगल के पास छोड कर वापस सुल्तानपुर चले गये। जंगल के पास पहले से ही 3 लडके शराब पी रहे थे। लड़का व लड़की को जंगल में देखकर शराब पी रहे 3 लड़कों ने फोन कर 3 लडके ओर बुला लिये। जिसके बाद सभी लड़के , लड़की व लडके के पीछे अन्दर जंगल में चले गए और 4 लडको ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 2 अन्य लडके लडकी को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गये। जहां पर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से बलात्कार करने के बाद दोनों लडके लडकी को जंगल में छोड़कर भाग गये। मामले में 13 जुलाई को परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बीती रात फुलगढ के जंगल में दबिश देकर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो संदिग्धों ने लडकी के साथ हुई घटना को स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह, सुमित पुत्र राकेश, आशु पुत्र सुभाष, शुभम पुत्र बीरबल, महेश उर्फ मंत्री पुत्र कृपाल, आकाश पुत्र जसमाल समस्त निवासी ग्राम फुलगढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है।
July 18, 2026मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। यह रेल सप्ताह में दो बार चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच विकास, संपर्क और अवसरों की नई जीवनरेखा सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामनगर से देहरादून तक संचालित होने वाली यह रेल सेवा काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए चलेगी, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र से भी प्रदेश की सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी स्थापित होगी। इससे यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आधुनिकता के नए युग में प्रवेश कर चुकी है। रेलवे सुरक्षा, गति, तकनीकी उन्नयन और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। वंदे भारत और नमो भारत जैसी अत्याधुनिक ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेनों ने भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे अब हरित एवं अत्याधुनिक तकनीकों की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। यह परियोजना राज्य के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक तथा पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है तथा वर्ष 2026-27 में प्रदेश को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट प्राप्त हुआ है। वर्तमान में राज्य में लगभग 39 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास की गति दोगुनी हुई है और राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल देश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और नई रेल सेवाएं प्रदेश के आर्थिक विकास, पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो इसे प्रतिदिन चलाया जायेगा उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस गढ़वाल और कुमाऊं के लिए सेतु का कार्य करेगी।उत्तराखण्ड में रेलवे के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए प्रमुख नई और विस्तसारित 20 रेल सेवाएं शुरू की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में रेलवे के विस्तार के लिए पूरा सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।रेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 से अब तक उत्तराखंड से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रमुख नई/विस्तारित नियमित रेल सेवाओं की सूची- देहरादून – आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून – लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश – प्रयागराज एक्सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश – वीरभूमि (मालदा टाउन) एक्सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश – यशवंतपुर (बेंगलुरु) एक्सप्रेस देहरादून – बनारस एक्सप्रेस देहरादून – सुभेदारगंज (प्रयागराज) एक्सप्रेस हरिद्वार – गोरखपुर एक्सप्रेस हरिद्वार – अमृतसर एक्सप्रेस (विस्तारित/नई सेवा) टनकपुर – दिल्ली (पूर्णागिरि जनशताब्दी सेवा का विस्तार/सुदृढ़ीकरण) लालकुआँ – राजकोट एक्सप्रेस (विस्तारित सेवा) लालकुआँ – कोलकाता एक्सप्रेस काठगोदाम – जैसलमेर एक्सप्रेस काठगोदाम – मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) एक्सप्रेस (विस्तारित सेवा) देहरादून – कोटा एक्सप्रेस (सुधारित/विस्तारित सेवा) हरिद्वार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष सेवा (बाद में नियमित संचालन) लालकुआँ – किशनगंज एक्सप्रेस (विशेष से नियमित संचालन की दिशा में सेवा) उत्तराखंड से विभिन्न राज्यों के लिए नई मौसमी/विशेष सेवाओं में से एक को बाद में नियमित सेवा के रूप में शामिल किया गया। टनकपुर से नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस। रामनगर- देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा।इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद पांडे और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।
July 18, 2026चंडीगढ़। पंजाब के जिला होशियारपुर के टांडा थाना के एसएचओ गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नागरा पर अमेरिका में एफबीआई के ऑपरेशन हार्ड बॉल में एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने का मामला है। केस में नाम आने के बाद एसएचओ को लाइन हाजिर भी किया गया था। एफबीआई द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। पुलिस की जांच के बाद बीती देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार बीती 10 जुलाई को अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने जॉइंट आपरेशन में अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंगस्टर नेटवर्क की जांच की। इसी दौरान जब कैलिफोर्निया में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नेटवर्क के खिलाफ चल रही जांच के दौरान भारतीय पुलिस अधिकारी के नाम का जिक्र सामने आया। अमेरिकी एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि पंजाब के एक ैएसएचओ ने गैंग नेटवर्क के साथ मिलकर एक अमेरिकी परिवार से 4 लाख डॉलर की कथित फिरौती मांगने की कोशिश की। जिसका नाम गुरिंदरजीत सिंह नागरा है। उसकी फोटो भी गैंगस्टरों के साथ जारी की गई। अमेरिका में रह रहे रिटायर एएसआई चरनजीत सिंह ने शिकायत में कहा था कि 15 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे होशियारपुर के टांडा के गांव मियाणी में तीन बाइक सवार हमलावरों ने आप कार्यकर्ता और हार्डवेयर कारोबारी बलविंदर सिंह सतकरतार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। टांडा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। 24 मई 2026 को तत्कालीन एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पूछताछ में सामने आया है कि हत्या पारिवारिक रंजिश में करवाई गई। पुलिस के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे रिटायर्ड एएसआई और मृतक के समधी चरनजीत सिंह ने अपनी बेटी के तलाक के मामले की रंजिश में शूटरों को सुपारी दिलवाई। उधर, अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए चरनजीत सिंह और उनके परिवार को बाद में इसी केस में फंसाए रखने और राहत दिलाने के नाम पर 4 लाख डॉलर की कथित मांग की गई। आरोप है कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नेटवर्क से जुड़े लोगों ने अमेरिका में रह रहे परिवार की जानकारी जुटाकर भारत में अपने कॉन्टैक्ट तक पहुंचाई और फिर इस केस का दबाव बनाकर पैसे मांगने की कोशिश की। अमेरिकी अटॉर्नी बिलाल ए. एसायली ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में भारत के कुछ पुलिस अधिकारियों की भी भूमिका थी। आरोपों में तत्कालीन ैभ्व् गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम भी शामिल है।
July 18, 2026उधमसिंहनगर। पंतनगर विश्वविघालय परिसर स्थित नगला डेयरी कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घर में खेलते समय स्टैंडिंग पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, पंतनगर विश्वविघालय परिसर स्थित नगला डेयरी कॉलोनी निवासी अंगद सिंह विश्वविघालय के श्ौक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। उनका 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह स्थानीय विघालय में कक्षा आठ का छात्र था। बताया जा रहा है कि विगत शाम करीब चार बजे आदित्य घर में खेल रहा था। इसी दौरान कमरे में रखा स्टैंडिंग विघुत पंखा अचानक उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे पंतनगर विश्वविघालय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख—पुकार मच गई और आसपास के लोग भी सांत्वना देने पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा परिवार को ढांढस बंधायार्।ा