Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म व मारपीट के आरोप मेे 6 गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म व मारपीट के आरोप मेे 6 गिरफ्तार

0
29
  • गैंगरेप के बाद सभी आरोपी चल रहे थे फरार

हरिद्वार। जंगल में लड़की से दुष्कर्म व उसके साथी लड़के से मारपीट के मामले मेंं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बीती 12 जुलाई की रात 3 लडके सुल्तानपुर लक्सर से एक मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फुलगढ के जंगल की तरफ आये ओर एक लडके व लडकी को जंगल के पास छोड कर वापस सुल्तानपुर चले गये। जंगल के पास पहले से ही 3 लडके शराब पी रहे थे। लड़का व लड़की को जंगल में देखकर शराब पी रहे 3 लड़कों ने फोन कर 3 लडके ओर बुला लिये। जिसके बाद सभी लड़के , लड़की व लडके के पीछे अन्दर जंगल में चले गए और 4 लडको ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 2 अन्य लडके लडकी को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गये। जहां पर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से बलात्कार करने के बाद दोनों लडके लडकी को जंगल में छोड़कर भाग गये। मामले में 13 जुलाई को परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बीती रात फुलगढ के जंगल में दबिश देकर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो संदिग्धों ने लडकी के साथ हुई घटना को स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह, सुमित पुत्र राकेश, आशु पुत्र सुभाष, शुभम पुत्र बीरबल, महेश उर्फ मंत्री पुत्र कृपाल, आकाश पुत्र जसमाल समस्त निवासी ग्राम फुलगढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here