Home News Posts उत्तराखंड नायब नाजिर रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

नायब नाजिर रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

0
32

देहरादून। राजीनामा दाखिल कराने गये एक व्यक्ति से कोर्ट फीस के नाम पर 35 सौ रूपये की रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस टीम ने कार्यवाही करतेे हुए नायाब नाजिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
मामला नैनीताल के सिविल कोर्ट बाजपुर का है। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत की गई थी कि सिविल कोर्ट बाजपुर में उसके खिलाफ एनआई एक्ट का वाद विचाराधीन चल रहा है। प्रकरण में उसका दूसरे पक्ष के साथ राजीनामा हो गया था। जब वह राजीनामा दाखिल करने सिविल कोर्ट में गया तो वहां पर नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान द्वारा कोर्ट फीस के नाम पर 3500/—रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है और ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को पकड़वाना चाहता है।
उक्त शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज आरोपी ओम चौहान पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम निवाड़मुण्डी पोस्ट व थाना जसपुर जनपद—ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 3500 रूपये रिश्वत लेते हुये न्यायालय सिविल जज, जूनियर डिवीजन बाजपुर स्थित कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here