Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग युवतियों से जुड़े मामले में क्विक एक्शन

नाबालिग युवतियों से जुड़े मामले में क्विक एक्शन

0
94


मुख्य आरोपी प्लांट हेड गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

नाबालिक लड़कियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कराते है बंधुआ मजदूरी

नाबालिगों के हाथ पैर बांधने व मारपीट के हैं आरोप

हरिद्वार। नाबालिग युवतियों से जुड़े मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। आरोपी पीड़ित नाबालिग युवतियों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उनसे बधुंआ मजदूरी कराते थे साथ ही उनके हाथ पैर बांधकर शारीरिक प्रताड़ना भी देते थे।
मामला सिडकुल के कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी का है। यहंा बीते रोज सिडकुल में मशीन पर काम करने वाली कुछ महिलाओं/ युवतियों ने थाना सिडकुल आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी के हेड रजनीश शर्मा व अन्य पर उनमें से दो युवतियों जो वास्तव में नाबालिग थी के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कंपनी में काम पर रखने तथा बीती 24 मार्च को उन महिलाओं को बुलाकर तलाशी दिलवाने तथा अपने ऑफिस में ही उन लड़कियों का दुपटृा निकालकर और उनके गले में जबरदस्ती डालकर हाथ पैर बांध मारपीट और बेइज्जत करने के आरोप लगाए थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान रजनीश शर्मा के मोबाइल फोन को चेक करने पर मुकदमे में बताई गई घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध मिले। रिज्यूम फाइल चेक करने पर पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र को बढ़ाया जाना ज्ञात हुआ। आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ पर काम कराया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here