Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग का अपहरणकर्ता दबोचा

नाबालिग का अपहरणकर्ता दबोचा

0
149

हरिद्वार। नाबालिग का अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 12 दिसम्बर को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस जांच शुरू कर दी गयी। मामले की जांच उपनिरीक्षक रेखा पाल के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक रुड़की द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी—सुरागरसी करते हुए आरोपी को हिसार, हरियाणा से हिरासत में लिया गया। जिसका नाम मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान संख्या 485, न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, जनपद हिसार (हरियाणा) बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here