Home News Posts उत्तराखंड पूर्व विधायक पर हमला !

पूर्व विधायक पर हमला !

0
143

उधमसिंहनगर। पूर्व विधायक पर डंपर चालक द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डम्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक डॉ. श्ौलेन्द्र मोहन सिंघल ने एक डंपर चालक पर उन पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
बता दें कि पूर्व विधायक डॉ. श्ौलेन्द्र मोहन सिंघल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 13 फरवरी को वह अपनी गाड़ी द्वारा काशीपुर से रात्रि के लगभग 11 बजे सिद्धार्थ पेपर मिल से काशीपुर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में एक डंपर चालक द्वारा अत्यन्त लापरवाही से उनकी गाड़ी के ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की गयी। बताया कि डंपर चालक की इस हरकत से उनको व उनके साथ बैठे लोगों को जान का गम्भीर खतरा पैदा हो गया था। गनीमत यह रही कि उनके ड्राइवर की सूझबूझ और समझदारी से वे बाल—बाल बच गये, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। डॉ. सिंघल की तहरीर के आधार पर कुंडा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक रास्ते पर खतरनाक या लापरवाह ड्राइविंग/सवारी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here