Home News Posts World पाकिस्तान के कराची में धमाका, 16 की मौत, 14 घायल

पाकिस्तान के कराची में धमाका, 16 की मौत, 14 घायल

0
291


कराची। पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में लोग में गैस की कमी से जूझते रहते हैं। ऐसे में खास तौर पर कम आमदनी वाले आवासीय क्षेत्रों में कई परिवार अपने घरों में तरल पेट्रोलियम वाले गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। कराची में हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा हादसा है। बीते महीने भी कराची के सदर इलाके में थोक और खुदरा बाजार, गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए था।
पुलिस ने बताया है कि धमाके वाली जगह से अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 14 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। धमाके के कारण इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया है। फायर सर्विस ने बताया है कि वह अभी भी इमारत में शव या जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मृतकों में 2 से लेकर 17 साल तक की उम्र के 9 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में भी 7 बच्चे शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here