Home News Posts उत्तराखंड कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

0
261


उत्तरकाशी। सड़क हादसे में देर रात बाइक व कार की टक्कर के कारण एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क हादसे का यह मामला गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुरंग के अंदर का है। जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय तांबाखानी सुरंग के अंदर बाइक और ऑल्टो वाहन की टक्कर में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बताया गया कि बुधवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तांबाखानी सुरंग के अन्दर एक बाइक व ऑल्टो कार की अचानक टक्कर होने से बाईक में सवार व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। पुलिस /परिजन मौके पर मौजूद रहे।शव का पंचायतनामा पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही गतिमान है। मृतक की पहचान नवीन राणा 32 वर्ष पुत्र आनद सिंह निवासी चुंगी बड़ेथी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here