Home News Posts Business एआई अब मानव इतिहास का ट्रांसफॉर्मेशन करेगा : मोदी

एआई अब मानव इतिहास का ट्रांसफॉर्मेशन करेगा : मोदी

0
131
  • पीएम मोदी ने किया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई देशों के प्रमुख और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल रहे। पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को संबोधित करते हुए कहा कि एआई अब मानव इतिहास का ट्रांसफॉर्मेशन करेगा ।भारत ने हमेशा नई टेक्नोलॉजी को ग्रहण किया है। इसके साथ ही नई टेक्नोलॉजी को मजबूत बनाने में मदद की है।
    उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई इम्पैक्ट समिट में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। ये समिट जिस भारत में हो रही है, वो भारत वन सिक्स ऑफ ह्यूमैनिटी को रिप्रजेंट करता है. भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। सबसे बड़े टेक इनेबल इकोसिस्टम का उदाहरण है।
    पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को नई टेक्नोलॉजी पर शक है. लेकिन जिस तरह से युवा पीढ़ी एआई को अपना रही है, वह पहले कभी नहीं देखा गया।एआई समिट एग्ज़िबिशन को लेकर भी यहां ज़बरदस्त उत्साह देखा गया है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज असली प्रश्न ये नहीं है कि भविष्य में एआई क्या कर सकती है। सवाल ये है कि वर्तमान में हम एआई के साथ क्या करते हैं। आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है.। इसलिए, हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है. वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम एआई का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।
    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम समेत कई दिग्गज शामिल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here