Home News Posts उत्तराखंड गंगनहर में डूबे आईआईटी छात्र की तलाश जारी

गंगनहर में डूबे आईआईटी छात्र की तलाश जारी

0
74

हरिद्वार। गंगनहर में डूबे आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला की तलाश के लिए आज सुबह उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीम, आर्मी और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस के बुलावे पर मौके पर पहुंची टीमें सुबह से ही नहर में छात्र की तलाश में जुटी हुई हैं। एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व एसआई दीपक मेहता कर रहे हैं महर्षि वाल्मीकि घाट से लेकर आसफनगर झाल तक नहर में सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आईआईटी का छात्र आशीष शुक्ला बीती शाम अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे स्थित बाल्मीकि घाट पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आईआईटी के छात्र घाट पर पहुंच गए। साथ ही आईआईटी के सुरक्षा विभाग और फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र की तलाश के लिए तत्काल कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर छात्रों में नाराजगी देखी गई। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान शुरू नहीं हो सका था। हालांकि आज सुबह से एसडीआरएफ, आर्मी, गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों और साथियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। तहसीलदार विकास अवस्थी मौके पर सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों से बात करते हुए और पानी कम कराने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here