Home News Posts उत्तराखंड युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0
239

उधमसिंहनगर। अज्ञात कारणों के चलते देर रात ग्राम महतोष मोड़ में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम महतोष मोड़ निवासी सुशील दास (30)पुत्र सुरेश दास जो आटों चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने चीख पुकार मचायी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ पहुंचे। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी से उतार कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here