Home News Posts गणतन्त्र दिवस पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

गणतन्त्र दिवस पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

0
281
  • डामटा बैरियर पर 3 पेटी बीयर के साथ 1 गिरफ्तार


उत्तरकाशी। गणतंत्र दिवस के चलते चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के चलते पुलिस के हाथों एक शराब तस्कर लगा है। जिसके पास से 3 पेटी बीयर बरामद हुई है।
गणतन्त्र दिवस समारोह को भव्य, हर्षोल्लास, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा हर थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा गत रात्रि में डामटा बैरियर पर सत्यपाल सिंह असवाल(35 वर्ष), निवासी बगासू, थाना पुरोला उत्तरकाशी को बोलरो वाहन में 3 पेटी बीयर की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here