Home News Posts उत्तराखंड नकली औषधियों से संबंधित शिकायत पर ड्रग विभाग ने किया निरीक्षण

नकली औषधियों से संबंधित शिकायत पर ड्रग विभाग ने किया निरीक्षण

0
241
  • मामला सही पाये जाने पर सीजर की कार्यवाही

हरिद्वार। अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नकली औषधियों (स्प्यूरियस ड्रग्स) से संबंधित प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर आज डॉ. सुधीर कुमार (सहायक औषधि नियंत्रक), हरीश सिंह (औषधि निरीक्षक) एवं निशा रावत (औषधि निरीक्षक) की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित फर्म का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फर्म द्वारा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित शेड्यूल— एम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए औषधियों का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं।
संदिग्ध औषधि उत्पादों के नमूने फॉर्म—16 के अंतर्गत लिए गए तथा मौके पर स्पॉट मेमो तैयार किया गया। जन स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग द्वारा जिला प्रशासन को बुला कर सीजर की कार्यवाही की गई। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here