May 3, 2026चमोली। भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार आज श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गए हैं। संयुक्त टीम ने गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार गुरु से अरदास के पश्चात खोल दिए, जिससे अब टीम यहीं पर रहकर कार्य कर सकेगी। इससे पहले उन्हें हर शाम घांघरिया वापस लौटना पड़ता था। टीम अब हेमकुंट साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक नीचे की ओर ट्रैक को चौड़ा करने का कार्य करेगी, ताकि तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग और अधिक सुगम व सुरक्षित हो सके। कई दशकों से भारतीय सेना हिमालय की कठिन भौगोलिक स्थिति में इस गौरवपूर्ण और निःस्वार्थ सेवा का कार्य प्रतिवर्ष कर रही है, ताकि हेमकुंट साहिब यात्रा सुरक्षित और सफल हो सके। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ने भारतीय सेना तथा सभी सेवादारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री हेमकुंट साहिब गढ़वाल हिमालय में लगभग 4,632 मीटर (15,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक अत्यंत पवित्र सिख तीर्थस्थल है, जो बर्फ से ढंके पर्वत शिखरों और स्वच्छ झील से घिरा हुआ है।
May 3, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल प्रेषित करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्राप्त हो। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं, जिनके माध्यम से सरकार को जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्ध रूप से लोगों को प्राप्त हो।इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालु के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
May 3, 2026पिथौरागढ़। जमीनी फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो ठगो को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार बीते 3 सितंबर 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गई थी कि जमीन खरीद—फरोख्त के नाम पर उनसे लगभग 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गयी है। इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी मय टीम द्वारा पूर्व में एक अभियुक्त किशन कोहली को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। मामले में प्रकाश में आए दो अन्य अभियुक्त संजय प्रसाद निवासी जाखनी, प्रियांशु नाथ निवासी चौसर को गिरफ्तार किया है।
May 3, 2026यातायात नियमों के उल्लंघन पर 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान देहरादून। पुलिस ने नाईट स्ट्राइक चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 91 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूल किया।आज यहां मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान ट्टऑपेरशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग—अलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डालनवाला पुलिस द्वारा रात्रि में पब/बार/रेस्टोरेंट की चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत क्लदेंजल क्लब 90 बार के संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी बार को संचालित करने पर संचालक का 83 पुलिस अधिनयम में तथा बार मे डीजे बजा रहे 02 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनो/ व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों को अलग— अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 38 वाहनों को सीज किया गया, साथ 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूला गया तथा 40 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान किये गए। इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चौक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा अलग—अलग थाना क्षेत्र में 75 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 18750 रूपये का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 18 संदिग्धों को 172 इदेे में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।
May 3, 2026चमोली। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 3 एवं 4 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों सहित जनपद चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दिनांक 5 मई 2026 को भी चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज वर्षा तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उन्होंने अधिकारियों को खराब मौसम की स्थिति में जनपद के भूस्खलन क्षेत्रों में सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी इस चेतावनी के क्रम में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता हेतु मोबाइल नंबर 7055753124 पर संपर्क किया जा सकता है।
May 3, 2026हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नशा तस्करी कर रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये है।जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्करी नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नम इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया। बताया कि यह नशे की दवाईया मेरी है, इन दवाईयो को अपने साथी निवासी न्यू शिफा मेडीकल स्टोर दौड़वसी नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार से लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।