Home News Posts उत्तराखंड क्या पिक्चर अभी बाकी है!

क्या पिक्चर अभी बाकी है!

0
110
  • वायरल वीडियो में कहा उर्मिला सनावर ने ‘अंकिता को न्याय दिलाने के लिए मैं उत्तराखण्ड आ रही हूं’

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट साझा करने वाली एक्ट्रेस उत्तराखण्ड पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर जारी बयान के माध्यम से यह बात खुद उर्मिला सनावर द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि वह पिछले 9 दिनों से अज्ञातवास में थी अब वह खुद अंकिता को न्याय दिलाने उत्तराखण्ड पहुंच रही है।
उन्होने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा है कि वह अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में पूरी तरह से सामने आना चाहती है और इसी उद्देश्य से वह उत्तराखण्ड आ रही है। उन्होने कहा कि अज्ञातवास के दौरान उन्होने पूरे मामले से जुड़े तथ्यो और जनभावनाओं को समझा। एक्टे्रस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाए सामने आ रही है। कुछ लोग इसे न्याय की मांग को मजबूती देने वाला बता रहे है तो कुछ लोग इसे सनसनी फैलाने वाला बयान बता रहे है।
वहीं सूंत्रों का कहना है कि उर्मिला सनावर उत्तराखण्ड पहुंच कर प्रेस वार्ता कर सकती है और अंकिता भंडारी मामले को लेकर अपने दावों को सार्वजनिक रूप से सामने रख सकती है। बता दें कि कि अकिंता भण्डारी हत्याकांड राज्य का एक संवेदनशील मामला है। जिसमें राज्य में खास कर महिलाओं की इज्जत से जुड़ा सवाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here