Home News Posts उत्तराखंड अंकिता भण्डारी हत्याकांण्ड मामले की सीबीआई जांच करायी जायेः गोदियाल

अंकिता भण्डारी हत्याकांण्ड मामले की सीबीआई जांच करायी जायेः गोदियाल

0
141

देहरादून। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग इस मामले की जांच को प्रभावित करते रहेंगे इसलिए इसकी सीबीआई से जांच करायी जाये।
आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में असहज से दिखायी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात शक के दायरे में है कि उक्त कमरे को तोडने के आदेश किसने दिये। उन्होंने कहा कि अगर कमरा तोडने के आदेश मुख्यमंत्री ने दिये हैं तो वह अपनी मंशा को स्पष्ट करें की उन्होंने किस कारण से कमरा तोडने के आदेश दिये थे। क्योंकि यह मर्डर मिस्ट्री कमरे के इर्द गिर्द ही घुम रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने घटनाव्रQम के शुरू में ही जांच कर रही एसआईटी के मुखिया डीजी लॉ एण्ड आर्डर को एक प्रश्नावलि सौंपी थी लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब उनको नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जांच को प्रभावित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग इस जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए इस पूर्ण प्रकरण की जांच सीबीआई से करायी जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here