Home News Posts उत्तराखंड गांव में लगी आग, तीन घर राख और पशुधन तबाह

गांव में लगी आग, तीन घर राख और पशुधन तबाह

0
174

उत्तरकाशी। मोरी तहसील अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में बीते रोज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने तीन परिवारों के आशियाने पल भर में राख कर दिए। आग की चपेट में आकर कई मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों पर दोहरी मार पड़ी है।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी सक्रिय हुआ और तत्काल राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। राहत एवं बचाव दलों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि और ममलेश के आवासीय मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग इतनी विकराल थी कि घरों के साथ—साथ पशुधन भी नहीं बच पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here