Home News Posts उत्तराखंड लापता व्यक्ति का संदिग्ध हालत मे मिला शव, हड़कंप

लापता व्यक्ति का संदिग्ध हालत मे मिला शव, हड़कंप

0
234

देहरादून। डोईवाला के धरमुचक में 2 दिन से लापता व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिलने पर हड़कंम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से डोईवाला निवासी 65 वर्षी जगमोहन से लापता चल रहे थे। आज सुबह उनका शव झाड़ियो के पास मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। वहंी मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने पर पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल मे जुट गयी है। बताया जा रहा है कि जगमोहन सिंह लगभग 2 वर्ष पूर्व आकाशवाणी केंद्र मसूरी से रिटायर्ड हुए थे। पुलिस को शव के पास जहरीले पदार्थ के खाली पैकेट्स भी मिले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here