नैनीताल। महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के इन शब्दों को लालकुआं पुलिस ने सच्चाई में बदल दिया। सरेराह महिला से छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों को मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार कर पुलिस ने दिखा दिया कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं घटना 30 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे की है जब पीड़िता अपनी भांजी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। तभी UK06AD-0011 स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों ने हनुमान मंदिर के पास गाड़ी रोककर छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज हुआ और एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के आदेश पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों आरोपियों — चन्दन आर्या (21), अनिल आर्या (26) और विनोद आर्या (30) — को दबोच लिया। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद कर लिया गया।गिरफ्तारी टीम:उ0नि0 वंदना चौहान, उ0नि0 शंकर नयाल, का0 गुरमेज सिंह, का0 गणेश गिरी, का0 प्रहलाद सिंह, का0/चा0 खीम सिंह दानू
पुलिस टीम की तेज़ कार्रवाई पर एसएसपी ने ₹500 का नगद इनाम घोषित किया।
नैनीताल पुलिस का संदेश:
“महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है — अपराधी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।”




