Home News Posts उत्तराखंड अंतर्राज्जीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

अंतर्राज्जीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

0
280
  • 5 तमंचे 315 बोर व 2 तमंचे 12 बोर के बरामद

उधमसिंहनगर। अवैध हथियारों का अंर्तराज्जीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ व थाना गदरपुर पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से सात देशी तमंचे बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया गया कि एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना गदरपुर पुलिस के साथ मिलकर 1 वैपन तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर को थाना क्षेत्र से 5 तमंचे 315 बोर व 2 तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि एसटीएफ की पूछताछ में पकड़ा गया तस्कर काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार वैपन की सप्लाई कर चुका है तथा पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से वेपन की सप्लाई में जेल जा चुका है। इस प्रकार इस मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। गिरफ्तार अपराधी को जिला ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर में दाखिल कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here