Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

0
312

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ट्टजय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग से पूरे विश्व को शांति और एकता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की प्रेरणा से ही हमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी का संदेश मिलता है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here