- अलग अलग इलाकों में फायरिंग का है मामला
हरिद्वार। अलग—अलग क्षेत्रो में जान से मारने की कोशिश की नीयत से फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से तमंचा हुआ घटना में प्रयुत्तQ बाइक भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 सितंबर को कुछ व्यत्तिQयों द्वारा जगजीतपुर कनखल के इलाके में जगह—जगह फायरिंग कर दहशत का माहोल बनाया गया। जिसमे मनोज कुमार की शिकायत पर नामजद युवकों द्वारा उनकी दुकान के बाहर से उनको जान से मारने की नियत से 2 फायर करने जिसमें उनके बाल बाल बचने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना कनखल पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि उत्तQ घटना पिल्ला गैंग के सदस्यों द्वारा की गई है जिनका लीडर/ संरक्षक भानु गैंग के सदस्यों को संरक्षण देकर जगह—जगह अपराधिक घटनाएं करवाता है और अपने व गैंग के सदस्यों की न्यायालय में पैरवी कर जमानत करने का काम भी देखता है। जिस पर पुलिस ने बीती शाम एक सूचना के आधार पर आरोपी भानु भारद्वाज को श्री यंत्र पुल से होते हुए बैरागी कैंप को जाने वाले रास्ते पर असलाह के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिनों पहले पिल्ला गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देहरादून में भी आसिफ उर्फ बाबा पर सहारनपुर चौक देहरादून पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। कनखल में लड़कों को भेज कर जगह—जगह गोली चलवाई थी जिससे कि विपक्षियों में भय का माहौल पैदा हो जाए। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




