Home News Posts सट्टा किंग साथियों सहित गिरफ्तार

सट्टा किंग साथियों सहित गिरफ्तार

0
424
  • व्हाट्सप्प पर हुआ लाखों के कारोबार का खुलासा

चम्पावत। जिले में चल रहे सट्टा कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य सट्टा किंग को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 7130 रूपये की नगदी, 9 सट्टा पर्चियंा, तीन मोबाइल, 2 पैन व एक डायरी बरामद की गयी है। सट्टा किंग के पास से बरामद मोबाइल फोन पर लाखों के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी टीम को सूचना मिली कि टनकपुर क्षेत्र से जिले में सट्टे का बड़ा कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी टीम द्वारा जब जांच की गयी तो मामला सही पाया गया। जिस पर एसओजी टीम द्वारा प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भटृ के नेतृत्व में बताये गये स्थान शारदा घाट गेट, नन्दाराम धर्मशाला के निकट, पिथौरागढ़ चुंगी रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश दी गई। जहाँ पर तीन लोगों को रंगे हाथ सटृा की खाई—बाड़ी करते गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 7130 रूपये की नगदी, 9 सट्टा पर्चियंा, तीन मोबाइल, 2 पैन व एक डायरी बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम किशोर शर्मा उर्फ बगड़ पुत्र विश्राम शर्मा, निवासी वार्ड नं. 1, शारदा घाट, थाना टनकपुर, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मुन्नालाल, निवासी वार्ड नं. 1, शारदा घाट, थाना टनकपुर व सलमान पुत्र मुनीम खान, निवासी वार्ड नं. 5, थाना टनकपुर बताया। बताया कि कस्बा टनकपुर में काफी समय सें सलमान पूरे शहर का सटृा विवरण व पैसे लेकर सटृा की खाई बाड़ी का कारोबार चलाता है व सटृा अंक व विजेता की भी डिटेल देता है जिसके साथी किशोर व राजकुमार सलमान के लिये काम करते है। सलमान ने दिल्ली निवासी सोनू को सटृा देने की जानकारी दी है व सभी लेन देन का विवरण व्हाट्सप्प के माध्यम सें करना बताया। पूछताछ में आरोपियों से टनकपुर बनबसा क्षेत्र के करीब 25—30 अन्य सटृा कारोबारी की जानकारी प्राप्त हुई है, एसओजी चंपावत द्वारा जिसकी जांच कर शीघ्र ही उन लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here