Home News Posts गुलदार के हमले में चार साल की बच्ची की मौत

गुलदार के हमले में चार साल की बच्ची की मौत

0
513

पौड़ी। उत्तराखण्ड में मानव व वन्य जीव संर्घष थमने का नाम नही ले रहा है। बीती रात भी एक गांव से गुलदार एक चार साल की बच्ची को उठा कर ले गया जिसका शव कुछ देर बाद ही बरामद हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गयी है।
जानकारी के अनुसार कोटद्वार में देर रात दर्दनाक घटना हो गई। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने रिया(4) पुत्री जितेंद्र रावत पर हमला किया और उसे घसीटता हुआ ले गया। गुलदार के हमले के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एक एकत्र होकर बच्ची की तलाश के लिए निकले जिसका शव घर से कुछ ही दूरी पर मिल गया है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here