- 350 लीटर कच्ची शराब, देशी शराब के खाली पव्वे व गैंस सिलेंडर बरामद
देहरादून। किराये के मकान में चल रहे कच्ची शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयोंं को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 350 लीटर कच्ची शराब, देशी शराब के खाली पव्वे व गैंस सिलेण्डर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी देशी शराब के खाली पव्वों में कच्ची शराब भरकर सप्लाई किया करते थे।
जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद पुलिस ने एक सूचना के बाद बीती शाम कच्ची शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वेद सिटी ग्राम अहमदपुर में स्थित एक मकान पर दबिश देकर 2 आरोपियों को दबोच लिया। जिनके पास से 350 लीटर कच्ची शराब, देशी शराब के खाकी पव्वे व कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल भी बरामद हुआ है। आरोपियों द्वारा किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण किया जा रहा था जहाँ से वह कच्ची शराब को अंग्रेजी व देशी शराब के पव्वों की खाली बोतलों में भरकर सप्लाई किया करते थे। पुलिस के अनुसार बरामद कच्ची शराब के सैंपल को परीक्षण हेतु एफएसएल भेजा जाएगा और कैमिकल के स्रोत के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियोे के नाम परिक्षित शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार व हिमांशु शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार बताये जा रहे है।




