Home राष्ट्रीय Himachal Pradesh कुल्लू में लैंडस्लाइड से सात लोग मलबे में दबे, एक की मौत

कुल्लू में लैंडस्लाइड से सात लोग मलबे में दबे, एक की मौत

0
636

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश और भूस्खलन ने भयानक रूप ले लिया है। पिछले तीन दिनों में कुल्लू में भूस्खलन की यह चौथी घटना है। कुल्लू जिले के अखाड़ा बाजार में गुरुवार सुबह भूस्खलन ने बड़ा हादसा कर दिया। अचानक गिरे भारी मलबे से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें सात से आठ लोग दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
अब तक मलबे से एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान श्रीनगर निवासी महाराज के रूप में हुई है। वहीं, तीन लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय सभी लोग नमाज पढ़ने के बाद एक ही कमरे में रुके हुए थे। यह सभी लोग जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।
लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत पेश आ रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश, एसडीएम कुल्लू निशातं ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे। यह हादसा सुबह करीब छह बजे के करीब हुआ। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here