- चुराया गया माल बरामद
हरिद्वार। मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया माल भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती दो अगस्त को बिजेंन्द्र कुमार कपिल पुत्र कुरडी सिंह निवासी गणेश विहार सीतापुर द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा 1 अगस्त की रात मंदिर के अंन्दर से गल्ला तोड़ने व शिवलिंग पर रखा नाग व तांबे के लोटे,आरती दानी घन्टी अष्टधातु की पंचमुखी हनुमान मूर्ति, लोहे का कटोरा व शनि देव का दीपक व लगभग 500 रूपये चोरी कर लिये गये है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरो की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती शाम एक सूचना के आधार पर उक्त चोरी में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम गुलफाम पुत्र हबीब व अफजाल पुत्र इस्लाम निवासी बडी सड़क मोहल्ला पावधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मय चोरी के सामान के साथ ट्रांसपोर्ट नगर सराय रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




