Home News Posts उत्तराखंड लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

0
489

हरिद्वार। बीती शाम से लापता एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में गंग नहर के बीच वाली पटरी पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कलियर के मुर्रबपुर नई बस्ती निवासी भोला जो कि पीपल चौक के समीप चिकन की दुकान चलाते हैं उनका 24 वर्षीय पुत्र सलमान बीती शाम लगभग पांच बजे दुकान से कहीं चला गया था। देर रात तक परिजनों ने उसका इंतजार किया उसके बाद तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। वही आज किसी राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की दोनों गंग नहर के बीच वाली पटरी पर एक युवक का शव पड़ा है मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो उसकी पहचान लापता सलमान के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वहीं युवक की मौत कैसे हुई इस जांच में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here